गोल्डी खान/धमतरी कलेक्ट्रेट में उस समय सनसनी फैल गई थी जब एक युवक ने खुद के शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क लिया था हालांकि आगे कुछ होता इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था युवक ने पीएम आवास नहीं बन पाने की वजह से ऐसा कदम उठाया है जो कि आर्मी जवान का भाई भी बताया गया है ज्ञात हो कि पीएम आवास को लेकर श्रेय की राजनीति जारी है नेता अफसर इन मामलों में दावे वादे करते नजर आते है मगर सोमवार को कलेक्ट्रेट जनदर्शन में इसके विपरीत ही मामला सामने आ गया जो कि जमीनी हकीकत माना जा रहा है बताया गया कि कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम डोमा का रहने वाला करण सोनवानी भी अपनी समस्या लेकर पहुंचा था उसके आवेदन के अनुसार वह पिछले काफी समय से पीएम आवास के लिए शासकीय दफ्तर का चक्कर काट रहा है मगर उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है उसने इस दौरान अपने शरीर में पेट्रोल डाल कर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया हालांकि इससे पहले और कुछ होता सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर उससे माचिस वगैरह ले ली और उसे सुरक्षित कर लिया किंतु इस दौरान कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गई थी युवक का कहना है कि उसका भाई आर्मी में है जो कि देश सेवा में जुटा हुआ है बावजूद इसके उन्हें पीएम आवास नहीं मिल पाना दुखद है इससे ही आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया है इस मामले में अपर कलेक्टर गीता यादव ने कहा कि ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद ही पीएम आवास का लाभ दिया जाता है