गोल्डी खान/धमतरी कुरूद ब्लॉक में जुए का अच्छा बाजार गर्म है जहां जुआरियों को पकड़े जाने की बात जरूर होती है बल्कि जुआरी पकड़ में भी आते है मगर जुए पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है जिसका एक उदाहरण फिर से सामने आया है और मगरलोड पुलिस ने ग्राम केवराडीह ओवर ब्रिज के नीचे जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है बताया गया कि इनके कब्जे से 33 हजार से अधिक नगदी रकम जप्त की गई है जबकि कार बाइक मोबाइल मिलाकर यह संख्या दो ढाई लाख तक पहुंच रही है हालांकि पुलिस ने इन सभी चीजों को जोड़कर अपनी कार्रवाई को बड़ी बताया है कि लाखों के जुआ पर पुलिस ने कार्रवाई की है मगर असल हकीकत यह कि पुलिस क्षेत्र में जुए के खेल और जुआरियों की रोकथाम नहीं कर पा रही है जिसे लेकर पुलिस पर बहुत से सवाल भी उठते है बहरहाल जुआ खेलते हुए राजूराम ध्रुव 50 वर्ष ग्राम निवासी राजाडेरा
दिनेश साहू 30 वर्ष नयापारा राजिम राकेश नवरंगे 21 वर्ष ग्राम कोकड़ी भोला साहू 31 वर्ष कोकड़ी महेश सिन्हा 22 वर्ष ग्राम बोरसी का नाम शामिल है जिनसे नगदी 33,500 4 नग मोबाइल फोन 3 नग मोटरसाइकिल 1 नग वेगनआर कार कुल करीब 2,24,500 रूपये का माल जप्त कर जुआरियों पर धारा 3(2) जुआ एक्ट और धारा 170,126(B),135(3) के तहत कार्रवाई की गई है कार्रवाई में सायबर टीम और मगरलोड पुलिस का योगदान रहा