धमतरी जिले के गंगरेल बांध से लापता होने की खबर।गंगरेल बांध में डूबने की आशंका जताई जा रही है। युवक नहाने गया था। और अचानक पानी के पास से लापता हो गया। डूबने की आशंका के चलते गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम को बुलाई गई। खोजबीन अभी भी जारी है। युवक कवर्धा निवासी बताया जा जा रहा है।
दरसअल धमतरी जिले के गंगरेल बांध में रविवार को काफी बड़ी संख्या भक्त माता का दर्शन करने पहुंचते हैं। और यहां पर सुबह से ही लोग स्नान करने के लिए गंगरेल बांध की ओर जाते हैं। इसी बीच रविवार को एक युवक अपने कर्मचारी के साथ गंगरेल बांध में नहाने गया था।और ब्रश और टूथपेस्ट भूलने पर अपने अपने कर्मचारी को लेने भेजा। जैसे ही कर्मचारी वापस लौटा पानी के किनारे मोबाइल कपड़ा और चप्पल रखा गया था। इन सभी समान को देखने से लापता होने की इलाके में हड़कंप मच गया। डूबने की आशंका के चलते रुद्री थाना पुलिस को सूचना दी गई।और गोताखोर सहित एसडीआरएफ की टीम बुलाया गया।जहां पर खोजबीन जारी है।
जानकारी के मुताबित हेमंत चंद्रवंशी करीब 30 वर्ष का है। निवासी कवर्धा से जोकि 24 मई को गंगरेल बांध आया हुआ था।और अपने कर्मचारी के साथ रिसोर्ट में रुका हुआ था। 25 मई को सुबह टहलते हुए अपने कर्मचारी के साथ गंगरेल बांध के अंगार मोती मंदिर के पीछे नहाने गया था।इसके बाद अपने कर्मचारी को ब्रश लेने भेजा कर्मचारी खरीद कर जैसे ही लौटा वहां पर हेमंत चंद्रवंशी लापता था। इसके बाद आसपास उन्होंने छानबीन नहीं मिला।कर्मचारी पुजारी से संपर्क किया।और रुद्री थाना में सूचना दी गई। मौके पर रुद्री थाना पुलिस पहुंची। मौके पर मोबाइल कपड़ा और चप्पल दिखने से। कर्मचारी के द्वारा पानी में डूबने की आशंका लगाई जा रही है। तभी गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटे तक खोजबीन जारी रहा। जिसके बाद भी हेमंत चंद्रवंशी नहीं मिला।देर शाम होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को बुलाई गई। उनके द्वारा अंडरवाटर कैमरा से भी खोजबीन की गई। और 12 घंटे के बाद भी हेमंत चंद्रवंशी कहीं पर भी नहीं दिखा। और ना ही पानी के अंदर मिला। आशंका डूबने की है जिसके चलते पानी के अंदर खोजबीन अभी भी जारी है।