गोल्डी खान/धमतरी घड़ी चौक तोड़ने की चर्चा आम होने के बाद अब यह मामला सियासी रंग भी लेने लगा है बल्कि इस मुद्दे के विपरीत सदर चौड़ीकरण की मांग भी की जाने लगी है वहीं कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले पर मेयर रामू रोहरा से कहा है कि जनहित के नाते सदर चौड़ीकरण की ओर तवज्जो दी जाए ज्ञात हो कि शहर के मकई चौक में 20 साल पहले विशाल घड़ी का निर्माण कराया गया था जिसकी वजह से मकई चौक घड़ी चौक भी कहलाने लगा है अब उस घड़ी को हटाने की लगातार बात हो रही है बल्कि इसे लेकर कुछ व्यापारियों ने मेयर रामू रोहरा को एक आवेदन भी दिया है हालांकि घड़ी और घड़ी चौक अभी अपनी जगह पर व्यवस्थित है अभी उस क्षेत्र में ऐसा कुछ हुआ नहीं है मगर इतना जरूर है कि इसमें विचार करने की बात जरूर हो रही है यही वजह है कि यह मुद्दा अब गर्म होता जा रहा है जिसे लेकर कांग्रेसी नेताओं के भी अब बयान आने प्रारंभ हो गए है शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में कहा है कि नगर घड़ी शहर की पहचान बन गई है जिसे हटाना उचित नहीं बल्कि जनहित के नाते मेयर श्री रोहरा सदर चौड़ीकरण की ओर तवज्जो दें साथ ही घड़ी को सुधारने की उन्होंने बात कही है अलावा उन्होंने कचरा मामले में 5 हजार जुर्माने को भी न्यायसंगत नहीं बताया है साथ ही शहर के कुछ अन्य मुद्दों को भी उनके समक्ष रखा है