Breaking

सड़क में बह गया तो कहां मिलेगी पानी....शाम को नहीं हुई जलआपूर्ति परेशान हुए लोग

गोल्डी खान/धमतरी सड़क में बह गया तो पानी कहा से मिलेगा कुछ ऐसा ही किस्सा मंगलवार की शाम शहर में हुआ जब लोगों को शाम का पानी नहीं मिला जिन्हें इसके लिए दिक्कत भी उठानी पड़ी दरअसल ज्ञात हो कि सोमवार की शाम रत्ना बांधा रेस्ट हाउस के पास राइजिंग पाइप डालने का काम चल रहा था इस दौरान किन्ही कारणों से जमीन के भीतर  का पाइप जो कि पानी सप्लाई के लिए था वह टूट गया जिसके बाद उस इलाके में पानी ही पानी हो गया था मतलब सड़क में पानी व्यर्थ बहने लगा था जिसका परिणाम यह हुआ कि मंगलवार की शाम लोगो को शाम का पानी नहीं मिला जिसके लिए लोग भटकते नजर आए बहरहाल इधर मालूम हो कि पानी के मामले में धमतरीवासी पिछले काफी समय से सुखी नहीं है भले ही हर बार कारण अलग अलग हो मगर उन्हें पानी की दिक्कत हो जाती है जबकि इस मामले में   उस क्षेत्र के लोग यह बताते  भी नजर आए  की रात भर पानी सड़क में यूं ही बहता रहा जिसमें सुधार कर रात में पानी को व्यर्थ बहने से रोका भी जा सकता था
Show comments
Hide comments
Cancel