धमतरी शहर के नए बस स्टैंड के पास पुरानी कृषि उपज मंडी में ई रिक्शा चालकों ने सुबह से ई रिक्शा बंद करके बैठे रहे। ऑटो और ई रिक्शा वालो के बीच रोज विवाद की स्थिति बन रही है जिसके कारण शनिवार को पुराने कृषि उपज मंडी में सैकड़ो की संख्या में ई रिक्शा सभी एक जगह इकट्ठा हो गए। इधर यात्रियों को बस से उतरकर सफर करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ई रिक्शा चालकों ने ऑटो चालकों पर बस स्टैंड से भागने का गंभीर आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए उन्होंने बस स्टैंड पर अलग में ई रिक्शा रखने के लिए स्थान की मांग की। वही मौके पर तहसीलदार नगर निगम की टीम और यातायात की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर ई रिक्शा चालकों को बस स्टैंड में स्थान देने का आश्वासन के बाद ई रिक्शा फिर से सड़कों पर दौड़ने लगी।
ई रिक्शा चालक सलीम खान ने बताया कि बस स्टैंड में ई रिक्शा रखने के लिए काफी जगह है। लेकिन ऑटो वालों के द्वारा ई रिक्शा वालों को भगा दिया जाता है। साथ ही मारपीट और गाली गलौज भी करते हैं। इस तरह का कृत्य हमेशा होते रहता है। बस स्टैंड में स्थान के लिए इससे पहले कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया था। जिसके बाद कोई निर्णय निकलकर सामने नहीं आया। बताया गया कि ई रिक्शा वालों को बस स्टैंड में एक स्थान की जरूरत है। जिस तरह से ऑटो वाला का अधिकार है। उसी तरह से ई रिक्शा का भी अधिकार है। ऑटो वालों के द्वारा कई बार सवारी उठाने के लिए मना भी करते हैं। जिसे रोजी-रोटी मार खा रही है। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया है। कि बस स्टैंड पर स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा 18 वर्ष से कम उम्र वालों को ई रिक्शा चलाने के लिए मना भी करते है।
ई-रिक्शा चालक पिंकी गायकवाड ने बताया बस स्टैंड पर ऑटो वालों के द्वारा ई रिक्शा चालकों को सवारी उठाने से मना करते हैं। गाली गलौज किया जाता है। चाकू दिखाकर धमकी भी दी जाती है। जिस कारणसे ई रिक्शा वाले काफी परेशान है। ई रिक्शा को लोन लेकर खरीदी किये है। जिससे जीवन यापन कर रहे है।जिसका लोन पटाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मांग है कि सभी अपने-अपने हक का सवारी लेकर कार्य करें।और बस स्टैंड में स्थान देने के बाद अपने अपने रास्ते पर चले।
तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि ई रिक्शा और डीजल ऑटो वाले के बीच वाहनो को रखने के लिए विवाद की स्थिति बन गई थी।जिसको आकर समझाइश दी गई है। बस स्टैंड पर अलग-अलग स्थान दिया जाएगा। और ई रिक्शा ऑटो अलग-अलग जगह पर रहेंगे।