धमतरी शहर में एक बार फिर चाकू बाजी की घटना हुई है।जिसमें हमलावरों ने दिनदहाड़े युवक को चाकू से जान से मारने की कोशिश की।इस घटना के बाद वार्ड में हड़कंप मच गया। वहीं घायल को जिला अस्पताल इलाज हेतु जाया गया। बताया जा रहा है कि थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्र के नयापारा वार्ड में सुबह चाकू बाजी की घटना हुई। इस घटना में 27 वर्ष के युवक को चाकू से गोद गोद कर घायल कर दिया गया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए जाया गया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि सुबह 9:30 बजे नयापारा वार्ड के पास राजकुमार यादव पिता बल्लू यादव उम्र 27 वर्ष शिव चौक निवासी। व साथी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसको जान से मारने की नीयत से करीब तीन से चार से पांच लोगों ने मारपीट किया। और हथियार से वार किया। घायल को जिला अस्पताल के लिए भर्ती किया गया था वही गंभीर होने के कारण घायल को रायपुर रिफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि। घायल राजकुमार यादव को करीब 17 बार चाकू से गोदा गया है। जिसमें पेट सीना और हाथ में चोट आई है।इस घटना में करीब चार लोगों का नाम सामने आया है। और अन्य भी साथी भी है।जिनका पताशाजी की जा रही है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है अन्य आरोपी की तलाश में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम लगी हुई है।