धमतरी में नगरीय निकाय चुनाव के 12 दिन बाद महापौर और 40 पार्षदो का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम के नए महापौर रामू रोहरा और सभी 40 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।शपथ ग्रहण समारोह इंडोर स्टेडियम में किया गया। जिसमें धमतरी के प्रभारी मंत्री टँक राम वर्मा मुख्य अतिथि रहे और महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी ने अध्यक्षता की। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। समारोह में जिला कलेक्टर नम्रता गांधी ने पहले महापौर को शपथ दिलाया। जिसके बाद बारी बारी से आठ आठ पार्षद करके नवनिर्वाचित पार्षदो ने शपथ लिया। शपथ के बाद महापौर रामू रोहरा को शहर के नागरिकों ने बधाई दिया।
जिसके बाद नगर निगम पहुंचते ही भाजपा के युवा नेताओं ने निगम के सामने महापौर का जोशीला स्वागत किया। यहां पर मंत्रोपचार के साथ महापौर रामू रोहरा को तराजू में सवा क्विंटल चावल से तौला गया। इसके बाद रामू रोहरा ने नगर निगम में प्रवेश किया। नगर निगम में प्रवेश करने से पहले निगम का मत्था टेका।
और पदभार ग्रहण के लिए आगे बढ़े।आगे आगे पंडितों के द्वारा गंगाजल का छिड़काव किया जा रहा था। कुर्सी सम्हलने के बाद। रामू रोहरा ने स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश देने की फ़ाइल में सबसे पहला हस्ताक्षर किया। साथ अब शहर के कुछ अहम सड़को के चौड़ीकरण पर सबसे पहले काम शुरू करवाने का इरादा जताया। रामू रोहरा ने अपने चेम्बर में सबसे पहले गंगा जल छिड़का और कहा कि। 5 साल में भ्रष्टाचार के कारण अशुद्धि फैली हुई थी।इस कारण शुद्धिकरण जरूरी था।