Breaking

भाजपा ने धमतरी नगर निगम महापौर सहित पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की......कांग्रेस ने अभी नही खोले हैं पत्ते....

धमतरी डेस्क
छत्तीसगढ़ के धमतरी नगरी निकाय के लिए भाजपा ने महापौर पद के लिए जगदीश रामू रोहरा को अधिकृत किया है,रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा की अनुमति एवं प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरी निकाय चुनाव 2025 हेतु नगर पालिका निगम महापौर पद के के लिए जगदीश रामू रोहरा अधिकृत किया है गया है। फिलहाल जगदीश रामू रोहरा भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। देखे सूची
आपको बता दे कि धमतरी में शनिवार को देर शाम नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदों का सूची जारी किया गया था,कार्यालय पार्टी में  जिलाध्यक्ष ने 5 नगर पंचायत सहित कुल 75 वार्डो के लिए सूची जारी किया था,बीजेपी से नगर पंचायत के लिए 4 महिला अध्यक्ष और 27 वार्ड में महिला चुनाव लड़ेंगी,और संभाग चयन समिति अनुशंसा के बाद जारी हुई,पश्चात प्रत्याशियों में खुशी की लहर है,और अपनी जीत का दावा कर रहे है।
 दरसअल शनिवार को धमतरी जिले के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में देर शनिवार  शाम भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष की सूची सहित वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी किया,सभी नगर पंचायत के वार्डो के लिए 75 वार्ड के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी किया है, जिला अध्यक्ष प्रकाश वैश ने  बताया कि मंडल जिला, संभाग चयन समिति की अनुशंसा एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति हेतु भेजा गया,जिसके बाद शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष की सहमति मिली,और नगर पंचायत कुरूद,भखारा, मगरलोड,आमदी और नगरी के लिए पांच अध्यक्ष पद सहित कुल 75 नाम भाजपा पार्षद प्रत्याशी के लिए अधिकृत किया गया है।
जिला अध्यक्ष ने  बताया कि नगर पंचायत कुरूद अनारक्षित मुक्ति ज्योति भानु चंद्राकर। नगर पंचायत भखारा अनारक्षित महिला ज्योति हरख जैन। नगर पंचायत मगरलोड अनारक्षित महिला कविता भवानी यादव। नगर पंचायत आमदी  अनारक्षित महिला ज्योति मुरलीधर साहू। नगर पंचायत नगरी अनारक्षित मुक्त के लिए बलजीत सतनाम छाबड़ा को जिला संगठन और प्रदेश संगठन के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत किया गया है। आपको बता दे की धमतरी जिले के नगर पंचायत में बीजेपी स 4 महिला नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी हैं,तो वहीं 75 वार्ड में 27 महिलाये चुनाव लड़ेंगी।
Show comments
Hide comments
Cancel