Breaking

धमतरी में BJP के महापौर और 40 पार्षदों की सूची जारी....भाजपा से शहरमे 13 महिला प्रत्याशी....देखिये प्रत्याशियों के नाम...!

धमतरी डेस्क
धमतरी नगरी निकाय के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय से महापौर पद लिए जगदीश रामू रोहरा नाम सूची जारी कर अधिकृत किया है,देर शाम 40 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी हुई,शहर में भाजपा के 13 महिला पार्षद  प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी, महापौर प्रत्याशी के शहर आगमन ढोल बजा कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया,महापौर प्रत्याशी भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी है।

दरसअल रविवार को दोपहर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा की अनुमति एवं प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरी निकाय चुनाव 2025 हेतु नगर पालिका निगम महापौर पद के के लिए जगदीश रामू रोहरा अधिकृत किया गया, जगदीश रामू रोहरा भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। रविवार की शाम भाजपा के महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोड़ रायपुर से धमतरी पहुंचे तो शहर के मकई चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया जहां पर ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं ने जगदीश रामू रोहरा को पुष्प पहना कर मिठाई खिलाकर  जिंदाबाद के नारे लगाए।
इधर देर शाम भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग जिला धमतरी नगरी निकाय चुनाव 2025 के नगर पालिका निगम धमतरी पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी किया गया जिसमें अलग-अलग वार्ड के भाजपा से 13 महिलाएं पार्षद पैड के लइये चुनाव लड़ेंगी। 

धमतरी शहर के वार्ड भाजपा से पार्षदों का नाम 
हटकेश्वर वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त संतोष कुमार मंडामे। शीतला पारा वार्ड  अनुसूचित जनजाति महिला  किरण ध्रुव।  लाल बगीचा वार्ड अनारक्षित महिला हिमाणि साहू। सुंदरगंज अनारक्षित मुक्त नरेंद्र रोहरा।  सरदार वल्लभभाई पटेल अनारक्षित महिला भारती साहू। बठेना वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त श्यामलाल नेताम। औद्योगिक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त राकेश यादव। नवागांव वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त तल्लीमपुरी गोस्वामी। मकेश्वर वार्ड अनारक्षित महिला आशा लोधी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त पवन कुमार पटेल। आमापारा वार्ड अनारक्षित मुक्त विजय मोटवानी। महंत घासीदास वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त हेमंत बंजारे। साल्हेवार पारा वार्ड  अनुसूचित जाति महिला बबीता चतुर्वेदी।  सदर बाजार उत्तर वार्ड अनारक्षित मुक्त निलेश लुनिया।  ब्राह्मण पारा वार्ड अनारक्षित मुक्त कोमल सार्वा । कोष्टापारा वार्ड अनारक्षित मुक्त संतोष सोनकर। जालमपुर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त संजय देवांगन।  विंध्यवासिनी वार्ड अनारक्षित मुक्त अखिलेश सोनकर। दानीटोला वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त अंजू देशलहरे। महात्मा गांधी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त ईश्वरलाल सोनकर। महिमा सागर वार्ड अनारक्षित मुक्त विजय साह। रामपुर वार्ड अनारक्षित मुक्त विनोद पांडे।  गोकुलपुर वार्ड अनुसूचित जनजाति गजेंद्र कंवर।  सदर दक्षिण वार्ड अनारक्षित महिला अनीता अग्रवाल।  बांसपारा वार्ड अनारक्षित महिला नम्रता माला पवार। मराठापारा वार्ड अनारक्षित मुक्त सतीश पवार। पोस्ट ऑफिस ववार्ड  अन्य पिछड़ा वर्ग महिला चंद्रभागा साहू। बनियापारा वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त युगल किशोर यादव (पिंटू)। मोटर स्टैंड वार्ड अनारक्षित मुक्त राकेश चंदवानी। रिसाइपारा पूर्व वार्ड अनारक्षित मुक्त मेघराज ठाकुर। रामसागर पारा वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त शैलेश रजक।  नयापारा वार्ड अनारक्षित महिला कल्पना ध्रुवंशी। टिकरापारा वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त हरिशंकर शांडिल्य।  डॉक्टर अंबेडकर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त कलेश सोनी। सोरीद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कौशल्या देवांगन। जोधपुर वार्ड अनारक्षित मुक्त दीपक गजेंद्र। स्वामी विवेकानंद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला विभा चंद्राकर।  डाक बंगला वार्ड अनारक्षित महिला रीटा बंजारे। रिसाइपारा पश्चिम वार्ड अनारक्षित मुक्त सुभाष चंद्राकर।  सुभाष नगर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कमलेश्वरी निषाद।

आपको बता दे कि धमतरी में शनिवार को देर शाम नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदों का सूची जारी किया गया था,5 नगर पंचायत सहित कुल 75 वार्डो के लिए सूची जारी किया गया था, नगर पंचायत के लिए 4 महिला अध्यक्ष और 27 वार्ड में महिला चुनाव लड़ेंगी, शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष की सहमति मिली,और नगर पंचायत कुरूद,भखारा, मगरलोड,आमदी और नगरी के लिए पांच अध्यक्ष पद सहित कुल 75 नाम भाजपा पार्षद प्रत्याशी के लिए अधिकृत किया गया है।
Show comments
Hide comments
Cancel