धमतरी डेस्क
धमतरी जिले से बालोदगहन के पास फिर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा हुआ हुआ है जहां पर महेंद्रा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, बताया जा रहा है धमतरी से महेंद्रा ट्रेवल्स की बस जगदलपुर की ओर जा रही थी,तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे उतर गई, और बस गड्ढे में जाकर पलट गई, बस में कई यात्री सवार थे जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल होने की खबर है, घायल यात्रियों को आसपास के लोगों ने बस से बाहर निकाला, घायलों को निशुल्क रक्तदान एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल रवाना कर दिया गया।बताया जा रहा है घायलों को धमतरी जिला अस्पताल और गुरूर के प्राथमिक उपचार केंद्र में ले जाया गया है जहां पर घायलों की इलाज जारी है, वही मौके पर पुलिस पहुंची हुई है,और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आपको बता 9-10 दिसंबर की दरम्यानी रात में सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई,घटना बालोदगहन ओर मरकाटोला के अलग अलग तीन घटना हुई ,जिसमे बोलेरो और मोटसाइकिल में टक्कर हुई वही पिकअप ऑटो और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हुई,वही एक मोटरसाइकिल सवार पेड़ में जा घुसा इस हादसे में में भी आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे,और तीन लोगों की मौत हो गई।