धमतरी डेस्क
धमतरी शहर के मुख्य डाकघर में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों रुपए चोरी कर लिया, मुख्य डाक घर शहर के बीच कचहरी चौक के पास स्थित है,पास में थाना सिटी कोतवाली भी है,जहां पर दिन ही नहीं रात में भी लोगों का उस रास्ते से आना-जाना रहता है, बताया जा रहा है की मुख्य डाकघर में कर्मचारी द्वारा ताला बंद कर ड्यूटी से चले गए, वहीं शुक्रवार की रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया,और सेंधमारी कर मुख्य डाकघर से लाखों रुपए का चोरी कर लिया, बताया जा रहा है कि डाकघर के मुख्य तिजोरी के चादर को गैस कटर से काटकर लाखों रुपए की चोरी की है, यह भी बताया जा रहा है डाकघर के पीछे आधार लोक सेवा केंद्र में भी चोरों ने सेंधमारी किया है,जहां से हजारों रुपए चोरी किया है,फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, और मौके पर डीएसपी नेहा पवार,थाना प्रभारी राजेश मरई और साइबर सेल की टीम कार्रवाई कर रही है, साथ ही चोरों तक पहुंचने के लिए स्क्वायड की मदद लिया जा रहा है, यह भी बताया जा रहा है कि मुख्य डाक सेवा केंद्र में चोरों ने चोरी करने से पहले सीसीटीवी को ढक कर इस घटना को अंजाम दिया है।