Breaking

दो भाई सहित 3 की मौत: : ट्रक को कार ने पीछे से ठोका....अमूल दूध कंपनी की गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचला....तीन की मौत एक गंभीर घायल...!

धमतरी डेस्क
धमतरी जिले 21- 22 दिसंबर की दरमियानी रात भखारा में दर्दनाक घटना हुई, ट्रक के पीछे कार घुस गई इस हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है, वही एक अमूल दूध की गाड़ी ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया।
बताया जा रहा है रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे रायपुर की ओर  से ट्रक क्रमांक सीजी 13 AG 7236 भखारा की आ रहा था, उसके पीछे इंडिका कार क्रमांक CG04 HB 4953 भी आ रही थी, भखारा पहुंचते ही  कोलियारी मोड़ के पास ट्रक के पीछे कार घुस गई, हादसा इतना खतरनाक था  कि ट्रक के नीचे कार का सामने हिस्सा ट्रक में घुस गया था।जिसमें कार सवार दो लोगों  को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला,गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  मृतकों में ग्राम बोरझरा निवासी धनराज साहू पिता रेवत राम साहू (22), लिकेश उर्फ लक्की पिता डमेश साहू (17) है। 
भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक और कार दोनों एक ही तरफ से भखारा की ओर आ रहे थे,तभी कोलियरी मोड़ के पास कार ट्रक में जा घुसी,कार सवार दोनों घायलों को निकाला गया,गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया,जहां पर उनकी मौत हो गई, दोनों नया रायपुर ऊपरवारा रिश्तेदार के घर गए थे जहां से वह वापस लौट रहे थे। ट्रक को पकड़ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
          अमूल दूध कंपनी की गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचला

इधर बताया जा रहा है कि ग्राम पेरपार निवासी उदय राम पटेल(60) और राजकुमार पटेल (55) रोजाना की तरह सुबह घूमने के लिए निकले हुए थे। तभी पुरूर तरफ से आ रही अमूल दूध कंपनी की गाड़ी CG 07  CE 6065 ने पेरपार और पेंडरवानी के बीच दोनों को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे उदयराम पटेल कुचला जाने से मौके पर ही मौत हो गई, और राजकुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसको 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी लाकर भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कंवर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची,शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुर अस्पताल ले जाया गया,बताया जा रहा है कि ड्राइवर मौके फरार हो गया है,गाड़ी में कंडक्टर सोया हुआ था जिसे पुलिस पकड़ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Show comments
Hide comments
Cancel