Breaking

टाकीज में मारपीट के बाद 4 गिरफ्तार....चाकूबाजी की घटना के बाद टाकीज की लापरवाही को लेकर भी चर्चा...पढिये क्या है लापरवाही और क्यों हुई चाकूबाजी..!

धमतरी डेस्क
धमतरी में रथयात्रा पर्व के दिन दोपहर तकरीबन 3  बजे के आसपास देवश्री टॉकीज फिल्म देखने आए युवकों के बीच  मारपीट हो गई, जिसमें चाकू बाजी भी हुई और इस दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए रक्तदान एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, चाकू बाजी को लेकर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरूद्ध धारा 296,115 (2),351 (2).3 (5), 118 (1), 118 (2) बी०एन०एस० व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत की है।
इस घटना के बाद लोगो के बीच यह चर्चा है कि देवश्री टॉकीज में टाकीज में आने वाले दर्शको के लिए ठीक व्यवस्था नही है,वहीं उनकी सुरक्षा को लेकर भी कोई खास प्रबंध नही है, जबकी दर्शको में महिला पुरुष बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल है जो कि एक हिसाब से लापरवाही की ओर इशारा करती है,जिसका एक खास उदाहरण  देवश्री टॉकीज की घटना में कर्मचारी भी चाकू बाजी का आरोपी निकला है,चर्चा तो यह भी है,कि टिकट लेने के लिए लाइन पर लगे लोगो का कर्मचारियों के द्वारा सहयोग किया जाना था,मगर टाकीज के कर्मचारी ही पब्लिक के साथ बहस और मारपीट पर उतारू हो गए ,बल्कि पब्लिक में मौजूद युवकों को बुरी तरह घायल कर दिया गया।
बता दे कि डोमेन्द्र साहू अपने दोस्तों वासुदेव ध्रुव,डोमेन्द्र साहू,विवेक कुमार साहू के साथ देवश्री टॉकीज धमतरी में पिक्चर देखने आये थे, और देवश्री टॉकीज में टिकिट कटवाने के लिए लाईन में खड़े थे,कि दोपहर धमतरी के राकेश यादव,शाग्गीर खान,राहुल धुव,हिमांचल गौतम आये और लाईन में नहीं लगने पर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं प्लास्टिक पाईप एवं लोहे के संकल से एवं धारदार वस्तु से एक राय होकर मारपीट किये, जिससे  डोमेन्द्र साहू, विवेक साहू  चोट आई, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में से तीन आरोपी टॉकीज के ही कर्मचारी है, और एक आरोपी का घर पास होने से मारपीट देखकर टॉकीज पहुंचा, जिसके कारण मारपीट और बढ़ गई खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट जोडी गयी तथा आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार करन्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Show comments
Hide comments
Cancel