Breaking

बलौदाबाजार कांड: बलौदाबाजार हिंसा को लेकर 18 जून को धमतरी के गांधी मैदान में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन...पूर्व मंत्री सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल...पढिये आखिर कांग्रेस किस लिए देंगे धरना..!


दादु सिन्हा
। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस के द्वारा 18 जून को एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह धरना प्रदर्शन गांधी मैदान धमतरी में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी जिसमे प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी सत्यनारायण शर्मा (पूर्व मंत्री छ.ग. शासन) सहित जिले एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे जिस पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने समस्त वरिष्ट कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, जिला /जनपद/नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पार्षद, सरपंच, पंच, बूथ, सेक्टर, जोन, ब्लॉक, जिला, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, आईटीसेल कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ,  सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेसजनो की उपस्थिति की अपील की है।
 
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी में जैतखाम के अपमान व तोड़-फोड़ मामले में संतोषप्रद कार्यवाही न होने की स्थिति में सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित रैली के दौरान उग्र प्रदर्शन से जिला कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित परिसर में हुई आगजनी से सैंकड़ों की संख्या में दो-पहिया चार पहिया वाहनों एवं शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंची है। राज्य की भाजपा सरकार की नाकामियों, लचर कानून-व्यवस्था के चलते जिला मुख्यालय में इस प्रकार की घटना घटित हुयी है, जिसका परिणाम जिले के आम जनता एवं निर्दोषजन को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा बलौदाबाजार में घटित उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से आये दिन आगजनी एवं हिंसक घटनाएं बढ़ी है। प्रदेश की लचर कानून-व्यवस्था के खिलाफ 18 जून 2024 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में एक-दिवसीय धरना/प्रदर्शन आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया है।
Show comments
Hide comments
Cancel