Breaking

वरिष्ठ पार्षद राकेश चंदवानी को एमआईसी में मिल सकती है जगह - सूत्र

धमतरी डेस्क -नगर निगम में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है,बुधवार की संध्या अचानक महापौर की अनुशंसा पर एमआईसी सदस्य निलेश लुनिया को एमआईसी से हटाया गया है।उनके स्थान पर एमआईसी सदस्य श्यामलाल नेताम को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इधर गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में जल्द ही एक और अहम बदलाव हो सकता है। सूत्रों का दावा है कि वरिष्ठ पार्षद राकेश चंदवानी को एमआईसी में शामिल किया जा सकता है और उन्हें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।
राजनीतिक गलियारों में इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज हैं।हालांकि निगम प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विभाग में अनुभवी पार्षद को जिम्मेदारी मिलने से निगम के कार्यों में तेजी आएगी।
Show comments
Hide comments
Cancel