Breaking

श्री राम हिन्दू संगठन का निगम में धरना..... दही हांडी उत्सव पर हंगामा.....संगठन ने कहा 12 साल से कर रहे आयोजन......

धमतरी डेस्क -धमतरी में दहीहंडी उत्सव के आयोजन को लेकर नगर निगम में देर शाम हंगामा हो गया। श्रीराम हिंदू संगठन ने घड़ी चौक पर 12 वर्षों से कार्यक्रम आयोजित करने का दावा किया है। संगठन नगर निगम द्वारा उसी स्थान पर दहीहंडी उत्सव की जानकारी जारी करने का विरोध कर रहा है। धमतरी शहर के घड़ी चौक पर हर साल की तरह इस बार भी दहीहंडी उत्सव की तैयारियां चल रही हैं।श्रीराम हिंदू संगठन इस आयोजन की बड़ी तैयारी कर रहा है। इसी बीच, नगर निगम ने भी उसी जगह पर दहीहंडी उत्सव आयोजित करने के पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
श्रीराम हिंदू संगठन का आरोप है कि नगर निगम उनके कार्यक्रम का श्रेय लेने के लिए एक ही स्थान पर आयोजन करने का प्रयास कर रहा है। संगठन का दावा है कि वे पिछले 12 वर्षों से घड़ी चौक पर यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं।

श्रीराम हिंदू संगठन के प्रतीक सोनी और प्रवीण साहू ने बताया कि वे 12 वर्षों से घड़ी चौक पर दहीहंडी उत्सव का आयोजन कर रहे हैं और इस साल भी इसे धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास आयोजन के लिए अन्य स्थान भी उपलब्ध हैं। सोनी और साहू के अनुसार,श्रीराम हिंदू संगठन के सदस्यों को नगर निगम में एक बैठक के लिए बुलाया गया था। सभा हॉल में आधे घंटे इंतजार के बाद आयुक्त ने उन्हें नीचे बुलाया और केवल पांच लोगों को अपने चैंबर में आने को कहा। इस पर विवाद बढ़ गया और संगठन के सदस्यों ने नगर निगम में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। वर्तमान में, श्रीराम हिंदू संगठन के सदस्य नगर निगम आयुक्त के चैंबर के बाहर बैठकर विरोध जता रहे हैं। उनकी मांग है कि वे घड़ी चौक पर ही दहीहंडी का आयोजन करेंगे,जो उनका 13वां भव्य आयोजन होगा। संगठन ने सुझाव दिया है कि नगर निगम अपना आयोजन किसी अन्य स्थान पर कर सकता है।

इस संबंध में आयुक्त नगर निगम ने बताया की एसडीएम से चर्चा करने के बाद दोनों के बीच समन्वय बनाया जाएगा।
Show comments
Hide comments
Cancel