गोल्डी खान/धमतरी कांग्रेस की कलह अब राजनीतिक मोड़ ले रही है यही वजह है कि भाजपा की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आ रही है मामले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दलाली जैसे गंभीर आरोप कुकर्म को उजागर करते है विदित हो कि बुधवार को यह मामला राजीव भवन से सामने आया था जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जिलाध्यक्ष पर विभिन्न आरोप लगा दिए थे इस घटनाक्रम मे विवाद भी काफी देर तक हुआ था बल्कि यह घटनाक्रम कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने हुआ था यह मुद्दा उछलने के बाद जहां सोशल मीडिया में इसकी रफ्तार बनी हुई है वहीं भाजपा के नेता भी मामले में मजा ले रहे है इस दौरान भाजपा नेत्री पूर्व विधायक और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस भवन अब जंग का मैदान बनते जा रहा है जहां कार्यकर्ता ही नेताओं की पोल खोल रहे है जिसकी वजह कार्यकर्ताओं का अनादर और गुटबाजी है जिसमे प्रदेश प्रभारी के सामने ही कार्यकर्ता बेबस होकर अपनी बाते रखने मजबूर हो रहे है कांग्रेस में लोकतंत्र जैसा कुछ भी नहीं है जिससे कार्यकर्ताओं के साथ लोगो का भी मोहभंग हो रहा है क्योंकि यहां कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं है उन्हें दरबारी समझ कर उनका उपयोग किया जा रहा है यह तो शुरुवात है इनके भ्रष्टाचारी नेताओं की असलियत धीरे धीरे अब सामने आ रही है