Breaking

किसान के घर चोरी 2 लाख के जेवरात पार घटना से इलाके में सनसनी....

गोल्डी खान/धमतरी किसान के घर से चोरी का एक मामला सामने आया है जहां से नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार किए गए है जो कि करीब दो लाख के बताए गए है घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है ज्ञात हो कि जिले में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है फिर एक चोरी से कुरूद ब्लॉक  में सनसनी फैल गई है बताया गया कि क्षेत्र के ग्राम मेड़रका में किसान नरसिंग साहू के घर चोरी की वारदात हुई है उसके मकान का ताला तोड़कर किसी अज्ञात चोर ने नगदी रकम एवं सोने-चांदी के जेवरात पार किए है चोरी गए सामानों में एक तोले का सोने का ताबिज सोने की अंगूठी सोने की 9 ग्राम की पत्ती चांदी की ऐठी बिछिया दो जोड़ी एक चैन 4 नग कांस की थाली 3 नग कांस का लोटा समेत 1लाख 50 हजार नगदी कुल 1 लाख 99 हजार का माल अपने साथ चोरी कर ले गए घटना की शिकायत के बाद कुरूद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ  अपराध दर्ज कर उसकी पड़ताल में लगी हुई है किंतु क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी चोरी से क्षेत्रवासी पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल भी उठा रहे है
Show comments
Hide comments
Cancel