गोल्डी खान/धमतरी खाली मटकी लेकर पार्षदों ने विरोध जताया और पानी की मांग की गई हालांकि यह प्रदर्शन कांग्रेसी पार्षदों और नेताओं ने किया था मगर निगम में भाजपा पार्षद और निर्दलीय पार्षद भी प्रदर्शन कर चुके है जो कि आम जनता की अपेक्षा उनका ही प्रदर्शन यहां ज्यादा हो रहा है जो कि निगम के लिए भी गंभीर मसला है दरअसल आपको बता दें कि बुधवार को यह प्रदर्शन नगर निगम के दरवाजे में हुआ था जिसे कांग्रेसी नेताओं और पार्षदों ने किया था दरअसल इस विरोध की वजह ये थी कि पार्षदों को निगम का रवैया रास नहीं आ रहा है जो कि जनता से जुड़ा मुद्दा है पार्षदों का कहना है कि निगम के वाटर फ़िल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसे समय पर सुधारा नही जा सका जिसकी वजह से ही वार्डो में पेयजल संकट की स्थिति बन गई और लोगो को पानी नहीं मिला इस मुद्दे को लेकर ही उनका आक्रोश भड़का था और वह लोग खाली मटकी लेकर निगम के दरवाजे में पहुंचे और नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किये साथ ही पानी भी मांगा गया विदित हो कि वैसे तो निगम में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है जो कि आम जनता की अपेक्षा पार्षद ही ज्यादा लोगो के लिए आवाज उठा रहे है फिर चाहे वह भाजपा के पार्षद हो या कांग्रेस के या फिर निर्दलीय हालांकि निगम में सब ठीकठाक होने का हवाला जरूर दिया जा रहा है मगर निगम में सब ठीकठाक दिखाई नहीं देता जिसका उदाहरण इस तरह के प्रदर्शन है जो जिसमें कांग्रेस भाजपा दोनों ही बराबर नजर आ रहे है बहरहाल कांग्रेस के प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर
योगेश लाल विशु देवांगन समेत अन्य लोग शामिल थे