धमतरी डेस्क/धमतरी में एक बार फिर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्थर से कुचल कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक को हॉस्पिटल जाने वाले रोड पर जान से मारा गया। सडक खून से लथ पथ हो गया। सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सुबह फॉरेनसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।आस पास इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरसअल धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर किनारे युवक का शव शुक्रवार की रात खून से लथ पथ मिला है।जिसके बाद शनिवार को पुलिस टीम सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। और तस्दीक में जुट गई है। शव को देर रात पुलिस ने मरचूरी में शिप्ट करा दिया था। मामला शुक्रवार और शनिवार के दरमियानी की रात की बताई जा रही है।जहां पर युवक को पत्थर से कुचल कर एक युवक ने मार डाला देर रात युवक को पत्थर से बेरहमी से कुचला गया। और रोड सुनसान होने के चलते फायदा उठाया उठा कर मारा गया है।अब हत्यारा पुलिस के पकड़ में आ गया है।
आपको बता दे कि इस इलाके में दर्दनाक घटना 80 दिन बाद दूसरी बार हुई है। जहां पर 13 मई की रात्रि 8, 9 बजे के बीच एक आभूषण के दूकान में कुछ अज्ञात नकाबपोशों के द्वारा गोली कांड की घटना को अंजाम दिया था। और आभूषण की दुकान में संचालक के पुत्री के ऊपर भी पैर में हमला किया गया था। वही आभूषण दुकान के संचालक के सिर पर गन के बड से वार किया गया था। लेकिन 80 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक गोली काण्ड के आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है। वहीं 80 दिन बाद एक बार फिर दर्दनाक घटना हुई है। जिसमे युवक को बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक हिरेन्द्र साहू पिता शंकर साहू जो की ड्राइवरी का काम करता जिसे एक युवक के द्वारा हत्या करना बताया जा रहा है।