गोल्डी खान/धमतरी जुए का खेल वैसे तो जिले के अलग अलग हिस्सो में चल ही रहा है जिसकी खबर सोरिद क्षेत्र से भी आ रही है बताया जा रहा कि सोरिद श्मशान घाट के समीप जुआरियों का मजमा लगता है जहां दोपहर 3 बजे से जुए की महफिल का आगाज हो जाता है जो कि फिर शाम और देर रात तक चलता है हालांकि इसकी भनक शायद पुलिस को नहीं है मगर क्षेत्र में जुआ चल रहा है जहां धमतरी शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाको के जुआरी भी अपनी किस्मत आजमाने पहुंच रहे है यहां जुआ कौन चला रहा ये तो स्पष्ट नहीं किंतु एक व्यक्ति आमदी से आकर यहां जुआ का संचालन कर रहा हैं जिसका साथ यहां के कुछ युवा भी कर रहे है यह चर्चा आम है बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस जुआ फड़ तक पुलिस पहुंच पाती है या नहीं