Breaking

हत्या के दूसरे दिन फिर चाकूबाजी...तीन लड़के एक युवक पर किया हमला....युवक गंभीर....

दादू सिन्हा/धमतरी शहर में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। एक दिन पहले ही शहर की महिमा सागर वार्ड में चाकू बाजी की घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके दूसरे ही दिन शुक्रवार की रात एक बार फिर  12  बजे की रात महिमा सागर वार्ड से लगे दानी टोला में फिर से चाकू बाजी की घटना हो गई। बताया जा रहा है कि   विकास कुमार ध्रुव को बस्ती में ही रहने वाले को किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की तीन नाबालिक युवकों ने मिलकर विकास ध्रुव पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के बाद चाकू से वार कर दिया। जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े और किसी तरह युवक को उनके चंगुल से बचकर शहर के निजी अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने समय तक तीनों नाबालिक फरार है।
Show comments
Hide comments
Cancel