धमतरी में गोलीबारी की घटना सामने आई है।जिसमे पिता पुत्री घायल हो गए है।पिता के ऊपर बट से वार तो पुत्री के ऊपर एयर गन से फायर किया गया। परिजनों में दहशत का माहौल है।इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल पिता और पुत्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने नाकेबंदी कर अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गयी है अज्ञात हलमावर की संख्या दो लोगों की बताई जा रही है
दरसअल धमतरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। धमतरी के पावर हाउस के सामने बरडिया आभूषण दुकान भी है साथ ही घर भी है। जहां गोलीबारी की घटना हुई है। अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दुकान में घुसकर गोलीमारी गई। जहां पर घायल खून से लथपथ हो गए।गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने संज्ञान लिया तब तक अज्ञात व्यक्ति गोली मारकर फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सूरज सिंह परिहार,एएसपी मणि शंकर चंद्रा,थाना प्रभारी राजेश मराई ..चीता स्क्वायड साइबर सेल मौजूद रहे धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को 8:40 के आसपास सूचना मिली की पावर हाउस के सामने गोलीबारी हुई है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके की तस्दीक करने पर दो अज्ञात लड़के नकाबपोश जिनकी हाइट 5 फीट के आसपास है। एंट्री करते ही पहले संचालक के ऊपर बट से वार किया। संचालक की पुत्री के ऊपर फायर भी की है। जिसके पैर में छर्रे का निशान दिख रहा है। मौके पर स्पेशल टीम जांच कर रही है। वहीं साइबर टीम भी हमलावरों की तलाश में लगी हुई है। घायल पिता और पुत्री खतरे से बाहर हैं। जितना जल्दी हो सके खुलासे का प्रयास कर रहे हैं।बताया गया की प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि लूटपाट की इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया है।
इधर देर रात घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया।जहां पर डॉग स्क्वायड घटना स्थल पर घुसते ही अपनी गतिविधि चालू कर दी। डॉग पहले अंदर प्रवेश किया। उसके बाद दुकान पर रखे टेबल पर बैठ गया। फिर डॉग बाहर निकल गया।और सीधे हाईवे से रायपुर रोड की ओर बढ़ने लगा। डॉग करीब 100 मीटर दूरी तक जांच करने के बाद फिर वापस लौटा और घटनास्थल में पहुंचते ही डॉग रुक गया।