धमतरी कुरूद जनपद पंचायत में विकास कार्यों के लिए किए जा रहे वित्तीय आवंटन में पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में कांग्रेस जनपद सदस्य लिली श्रीवास ने कड़ा विरोध दर्ज किया है.।और सभा का बहिष्कार किया। उनके अनुसार, कांग्रेस जनपद सदस्यों को विकास मदों के अंतर्गत नगण्य राशि दी जा रही है। जबकि भाजपा के जनपद सदस्यों को अनुचित रूप से अधिक राशि का आवंटन किया गया है।जबकि सभी समान रूप से चुनाव जीत करके आए है। सभी को क्षेत्र के लिए समान रूप से काम ले के जाना है पर इस तरह के भेदभाव यह उचित नहीं है।
आवंटन विवरण का आरोप लगाते हुए
लिली श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस जनपद सदस्यों को:380000। टाइड (Tide) मद में –60%। अनटाइड (Untide) मद में 40%• पेयजल: ₹1,14,000। • स्वच्छता: ₹1,14,000। अनटाइड (Untide) मद में –
• ₹1,52,000 जिसमे भाजपा जनपद सदस्य को:580000। टाइड (Tide) मद में। • पेयजल: ₹1,74,000। • स्वच्छता: ₹1,74,000। अनटाइड (Untide) मद में • ₹2,32,000 मिले
यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा सदस्यों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि विपक्षी सदस्यों को विकास कार्यों से वंचित किया जा रहा है। लिली श्रीवास ने कहा कि यह लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का भेदभाव न केवल हमारी पंचायत व्यवस्था को कमजोर करता है, बल्कि क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय भी है। मैं इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाती रहूंगी और उच्चाधिकारियों से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करती हूं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस भेदभावपूर्ण आवंटन को सुधारा नहीं गया, तो वे जन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगी।