धमतरी में छज्जा गिरने से एक मजदूर दब गया। जान माल की हानि नही होई मजदूर गंभीर घायल हो गया। घटना स्थल पर ही मजदूर को प्राथमिक इलाज किया गया। मजदूर बाल बाल गया। मजदूर ड्रिल मशीन से छत से जुड़े छज्जा को तोड़ रहा था तभी यह घटना हुई।
धमतरी शहर के आमापारा वार्ड में एक मकान में पक्के निर्माण को तोड़ कर नए निर्माण करने की तैयारी थी।मजदूर छत का एक हिस्सा तोड़ रहा था। इस दौरान मजदूर ड्रिल मशीन चलाते हुए छत से चिपका हुआ छज्जे को तोड़ रहा था। जैसे छज्जा टूटा तो सीधे मजदूर के ऊपर गिर गया। और मजदूर छच्चे के नीचे दब गया। जिसे आसपास के लोगों ने देखा और तत्काल सब्बल की सहायता मजदूर को बाहर निकाला गया। मजदूर बाल बाल बच गया। जहां पर जान माल की हानि नहीं हुई। मजदूर घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि आमापारा वार्ड के दुर्गा मंदिर के पास मजदूर ओमकार साहू गुरुर के दरगहन गांव का रहने वाला है। सुबह से ड्रिल मशीन से मकान के एक हिस्से को तोड़ रहा था। उस दौरान छत से चिपका छज्जा के नीचे मजदूर था। छज्जा मजदूर के ऊपर गिर गया। जब मजदूर ने आवाज दिया। तो आसपास के लोगों ने छत में जाकर सब्बल की सहायता से छज्जे को हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। वहीं मजदूर ओंकार साहू घबरा गया। मजदूर को ज्यादाचोट नही आने पर घटना स्थल में ही प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन पास के लोगों ने अस्पताल ले जाकर इलाज करने की बात कही जा रही थी।