धमतरी जिले में एक बार फिर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है।जिसमें घर अंदर घुसकर एक महिला को जान से मार दी गई। बताया जा रहा है कि दोपहर 1:00 बजे ग्राम पोटियाडीह में दो लड़के घर में पहुंचे और महिला को धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम पोटिया डीह में कुंती बाई पटेल अपने घर में अकेली थी। वहीं पति जागेश्वर पटेल को पूछते हुए दो लड़के घर पहुंचे। और घर में प्रवेश करते ही अज्ञात लड़कों ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल गंभीर घायल अवस्था मे महिला कुंती बाई पटेल को जिला अस्पताल लाया तो। वहीं डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।और ग्रामीणों में गुस्सा फूट गय।बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कुछ देर तक गांव से गुजरने वाली गुंडरदेही मार्ग पर चक्काजाम किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और भीड़ को रोड से हटाया।