धमतरी में सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को धमतरी के प्रवास पर रहे, मुख्यमंत्री के आने के करीब आधा घंटा पहले कांग्रेसियों ने VVIP गेट के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, कांग्रेसियों ने हाथ में काला कपड़ा लेकर लहराते रहे,और मुख्यमंत्री के आने का विरोध प्रदर्शन करते रहे,बता दे की सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 3:00 बजे यहां पहुंचने वाले थे, इसके पहले ही कांग्रेसियों ने हाथों में काला कपड़ा लहराते हुए दौड़ते हुए VVIP गेट के पास आए, और प्रदर्शन करने लगे मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करते रहे। कांग्रेसियों को किसी तरह पुलिस ने पकड़ लिया,और कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर ले गए, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबद व्यवस्था की गई है,पार्किंग बनाये गए, रातों में बैरिकेट लगाए गए है, लेकिन कांग्रेसियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सेंद लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गए,गेट के बाहर ही पुलिस ने उन्हें किसी तरह रोक कर सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।