धमतरी जिले में एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग में एफसीआई गोदाम के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,जहां रेत से भरी हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार बाइक में बैठी युवती को रौंद दिया, मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना के सम्बंध में जानकारी में जुटी हुई है,मिली जानकारी के अनुसार भखारा रोड की ओर से मोटरसाइकिल क्रमांक CG07 BO 7741 में सवार होकर आ रहे थे।तभी नेशनल हाईवे में भाठागांव के एफसीआई गोदाम के पास रायपुर जाने के लिए यू टर्न ले रहा था, बताया जा रहा है करीब दो बजे महानदी से रेत भरकर कुरुद की ओर से भिलाई की ओर जाने निकली हाइवा क्रमांक CG 04 AH 5417 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे सेटक्कर मार दी,जिससे बाइक में सवार युवती की कमर तक पहिए में बुरी तरह रौंद दिया,वहीँ चालक भी गिरकर घायल हो गया,हादसे को देख कर बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोग जमा हो गए।इसकी सूचना लोगो ने कुरुद पुलिस को दी।पुलिस के पहुंचने के पहले नेशनल हाईवे निर्माण में लगे कर्मचारियों ने अपनी वाहन में दोनो को अस्पताल ले कर गए,जहां युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।