Breaking

नारबोद पर धमतरी में आज होगा कुश्ती का दंगल....खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम....समस्त अखाड़ा द्वारा होगा आयोजन...

दादु सिन्हा - धमतरी शहर में आज कुश्ती का खुला दंगल होगा, धमतरी में पूर्वजों से चली जा रही परंपरा को बरकरार शहर के समस्त अखाड़ा और श्रीराम हिंदू संगठन धमतरी ने रखा है,यहां हर साल पोला त्यौहार के दूसरे दिन कुश्ती का खुला दंगल होता है, जहां पर कुश्ती के खिलाड़ी पहुंचकर अपने दमखम को दिखाते हैं।समस्त अखाड़ा और श्रीराम हिंदू संगठन के सदस्यों ने बताया की धमतरी में प्राचीन काल से कुश्ती का खुला दंगल किया जाता है,जिसको नारबोद का कहां जाता है,इस दिन कुश्ती का खोला दंगल किया जाता है, कुश्ती खेलने के लिए जिले भर से लगभग 200 खिलाड़ी आते हैं,और अपना दमखम दिखाते हैं,खिलाड़ी अपना अलग-अलग अंदाज में दाव पेच मारते हैं, और खेल भावनाओं को को रखते है।यह भी बताया कि शहर के गांधी मैदान में दोपहर के खेल कुश्ती चालू हो जाएगा, खिलाड़ी आते जाएंगे उनको तत्काल खुला दंगल के लिए उनके कैटेगिरी के अनुसार मेट में उतारा जाएगा, जितने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।बताया कि धमतरी शहर में करिब 15 अखाड़ा है जहां से खिलाड़ी पूजा पाठ कर बाजे गाजे के साथ निकल कर पूरे शहर में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते है।
Show comments
Hide comments
Cancel