Breaking

एसपी के सामने दो नक्सलियों ने किया सरेंडर.....दोनों पर 5-5 लाख का था इनाम.....करीब 15 साल से जिले में थे सक्रिय....पढिये...दोनो की कहानी...!

धमतरी डेस्क
धमतरी में 05-05 लाख के इनामी महिला और पुरुष नक्सली ने सरेंडर किया है, दोनो नगरी एरिया कमेटी गोबरा एलोएस के सदस्य थे, पुरुष टिकेश्वर वट्टी के खिलाफ 32 मामले और महिला प्रमिला के खिलाफ 14 मामले दर्ज है, एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया।इसके पहले दिन पहले एक नक्सली ने भी आत्मसमर्पण किया था।अब एसपी है धमतरी जिले का कोई नक्सली जिले में सक्रिय नही है।

एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि नक्सली परिवारों को तोड़ते हैं और पुलिस परिवारों को जोड़ती है,जिसके तहत दो नक्सलियों में सरेंडर किया है, करीब 15 साल से जिले में सक्रिय थे,एसपी ने दावे के साथ कहा है कि धमतरी जिले का कोई भी नक्सली अब जिले में सक्रिय नही है,लगातार नक्सल ऑपरेशन चल रहा है,जिसके दबाव में इन्होंने सरेंडर किया है।
एसपी ने यह भी बताया कि दोनों माओवादी हत्या, हत्या का प्रयास, मुठभेड़ आईईडी लगाने समेत कई घटनाओं में शामिल रहे हैं, माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान नगरी एरिया कमेटी गोबरा एलओएस सदस्य टिकेश उर्फ टिकेश्वर वट्टी एवं सीता नदी एरिया कमेटी एसीएम सदस्य,प्रमिला उर्फ गणेशी नेताम दोनों ने धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के सामने माओवादियो की विचारधारा, भेदभाव-पूर्ण, व्यवहार उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण किया। 
एसपी ने यह भी बताया नक्सली टिकेश उर्फ टिकेश्वर वट्टी ग्राम एकावारी,थाना -बोराई,जिला-धमतरी का रहने वाला है, वह धारित हथियार- 303 रायफल नगरी एरिया कमेटी गोबरा एल०ओ०एस० सदस्य है,शासन व्दारा घोषित ईनाम- 05 लाख रूपये इनाम भी रखा है,  वर्ष 2009 में सीतानदी एरिया कमेटी के सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ था, वर्ष 2010 में गोबरा एलओएस में सदस्य के पद पर कार्य कर रहा था।नक्सली प्रमिला उर्फ गणेशी नेताम धारित हथियार-12 बोर बंदूक व सीता नदी एरिया कमेटी का एसीएम सदस्य है, जिनके ऊपर शासन व्दारा घोषित ईनाम 05 लाख रूपये इनाम है, यह 2009 से संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुई थी।और अब दोनो नए जीवन की शुरुआत करना चाहते है ...

आपको बता दे कि गुरुवार को डिप्टी कमांडर अजय उर्फ अघन 26 वर्ष कांकेर, नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था जोकि सीतानदी एरिया कमेटी का सदस्य था, जिनके ऊपर  5 लाख का इनाम था। ठीक शनिवार को भी एसपी के सामने दो महिला पुरुष नक्सली ने सरेंडर किया है,जिसके भी 5 - 5 लाख का इनाम है। हाल ही में अगस्त के महीने  माओवादियों के डंप को पुलिस ने पर्दाफाश किया था।जहाँ से बड़ी मात्रा में यूबीजीएल सहित नक्सली सामग्री बरामद किया।
Show comments
Hide comments
Cancel