रिपोर्टर दादु सिन्हा -धमतरी का गंगरेल बांध करीब 28 टीएमसी के साथ लगभग 87 फ़ीसदी भर चुका है, पानी की आवक लगातार बनी हुई है, और बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश भी लगातार जारी है, बताया जा रहा है ऐसे में धमतरी गंगरेल बांध के तीन गेट खोले गए हैं। गंगरेल बांध में का लेवल 347. 60 है, और लगभग 10 हजार 282 आवक हो रही है,प्रति दो घंटे में एक सेंटी मीटर बढ़ रही है,बताया जा रहा है कि गंगरेल बांध से 5 हजार 560 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।जिसको देखने के लिए दूर दूर से सैलानी पहुंच रहे है।
जिसका पानी रुद्री बैराज में आ रहा है, और रुद्री बैराज से 4 हजार 800 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है,इस नजारे को देखने के लिए धमतरी और आसपास के जिलों के लोग भी पहुंच रहे हैं, और गंगरेल बांध के किनारे सैलानियों का झुंड देखा जा रहा है।, यहां पहुंच कर लोग नदी के पास जा रहे हैं, पानी के साथ अपनी तस्वीर भी खिंचवा रहे हैं, सेल्फियां ले रहे हैं, और वीडियो कॉल से दूर बैठे अपनों को भी यह नजारा लाइव दिखा रहे हैं,मानसून आने के बाद 2024 में यह पहला मौका है, जब बांध से नदी से पानी छोड़ा जा रहा है ,मौसम विभाग की भविष्यवाणी को माने तो आने वाले दिनों में भी अच्छी वर्षा का अनुमान लगाया गया है, इस कारण माना जा रहा है, कि बांध में अभी पानी की भारी आवक हो सकती है,इसी बात को ध्यान में रखकर एहतियातन बांध के पानी को नदी में छोड़ा जा रहा है।