रिपोर्टर दादु सिन्हा- धमतरी में जिला सेनानी एवं जिला अग्नि शमन द्वारा बीते कुछ महीनो से आगजनी को लेकर सार्वजनिक जगह पर एवं कई संस्थानों में जाकर आग को बुझाने की तरकीब सिखाया जा रहे थे,लेकिन अब छत्तीसगढ़ में 26 जून से शिक्षण सत्र शुरू होने के बाद जिला नगर सेनानी एवं जिला अग्निशमन द्वारा स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रही है इसी के तहत धमतरी जिले के नूतन हिंदी मीडियम स्कूल धमतरी में जिला सेनानी एवं जिला अग्नि शमन अधिकारी शोभा ठाकुर के निर्देश पर स्कूल के छात्र_छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ़ को फायर सेफ्टी सम्बन्धी जानकारी फायर डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से दी गई। जिसमें अरुण यादव, देवेन्द्र साहू, भरत ठाकुर एवं वाहन चालक दिलीप निषाद द्वारा अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया आग लगने के कारण, उनसे सुरक्षा के उपाय, , घरेलू सिलेंडर में आग लगने पर कैसे बुझाया जाये,आदि जानकारी स्कूल के विद्यार्थियों को दी गई। जिला सेनानी अधिकारी शोभा ठाकुर ने बताया कि लगातार धमतरी जिले में आग बुझाने और बचने के तरकीब लोगों को बताया जा रहे हैं, अब स्कूलों में भी जाकर छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी दे रहे हैं, ताकि छात्र छात्राओं के घर पर रहने के दौरान अगर ऐसी कोई आग लगने का घटना सामने आती है,तो अपने सूझबूझ दिखाकर आग को भीषण रूप लेने से बचाया जा सकता है।