रिपोर्टर दादु सिन्हा-धमतरी शहर के शारदा नगर रुद्री, धमतरी की दीक्षा पाण्डेय ने सीए का फाइनल परीक्षा दिलाकर CA बनी, CA बनने से परिजनों, कालोनी वासी सहित रुद्री वासियों में खुशी की लहर है, सीए बनने के बाद CA दीक्षा पाण्डेय को मिठाई खिला कर शाबाशी दिया, और उसके उज्वल भविष्य की कामना कर रहे है। सीए दीक्षा पाण्डे ने बताया कि वह स्कूल की पढ़ाई मेनोनाइट इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतरी से की है, और कॉलेज बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव गवर्मेंट पीजी कालेज से बी कॉम की है,उन्होंने बताया की CA की परीक्षा 12वीं के बाद दी जाती है, जिसमे कुल 3 लेवल होते है, और तीन साल का आर्टिकलशिप (ट्रेनिंग) होता है। जिसमे उन्होंने प्रथम लेवल CPT जिसमे चार पेपर थे, जिसका पेपर दिसंबर 2015 में दी और पास की इसकी तयारी धमतरी के कोचिंग में की,दूसरा लेवल IPCC जिसमे दो ग्रुप होते है और एक ग्रुप में चार पेपर थे जिसकी कोचिंग रायपुर से की थी, उन्होंने यह भी बताया कि अपनी तीन साल की ट्रेनिंग CA के पास खुद जाकर धमतरी से शुरू की,उसके बाद नवंबर 2017 IPCC का ग्रुप दो का पेपर पास की, इसके बाद तीन साल ट्रेनिंग कंप्लीट होने के बाद फिर 2022 के नवंबर में ग्रुप दो की परीक्षा पास की और मई 2024 में ग्रुप एक की परीक्षा को पास की और CA बनी।उन्होंने बताया कि CA फाइनल की कोचिंग ऑनलाइन पढ़ाई कर घर से ही तयारी की। उन्होंने सीए बनने का श्रेय और सफलता का पूरा श्रेय ईश्वर , अपने माता पिता , बहन, परिवार जन और अपने दोस्तों को दे रही है,जिन्होंने इस पूरी CA जर्नी में सपोर्ट किया और हमेशा भरोसा बनाए रखा।