रिपोर्टर दादु सिन्हा- धमतरी जिले के कुरूद पुलिस ने मादक पदार्थ बिक्री करते हुए 5 लोगो के ऊपर कार्रवाई की है,जिसमे से एक अवैध नशीली दवाईयों पर कार्रवाई की गई है,तो दूसरा गुटखा के थैले में भर कर अवैध शराब बिक्री कर रहे लोगो के ऊपर कार्रवाई की गई है। दरसअल सूत्रों के मुताबित जिले में अवैध रूप से जर्दा युक्त गुटखा बिक्री धड़ल्ले से चल रहा है, गुटखे के थैले हो या बोरियां,जिसमे भर भर कर जर्दा युक्त गुटखा की बिक्री हो रही, इसी का फायदा अब अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिए यही तरीका अपनाया जा रहा है,जहां कुरूद थाना क्षेत्र के चर्रा रोड के पास गुटखो के थैले से भरे बड़ी मात्रा में अवैध शराब पाया गया,लगभग कई गुटखा के थैले में शराब भर कर रखा गया था,और अवैध रूप से बेचा जा रहा था,अगर पुलिस की ओर से लगातार इसी तरह चेकिंग किया जाए, मुखबिर का सहारा लेकर गुटखों के थैले से अवैध मादक पदार्थ पदार्थ सहित अवैध जर्दा युक्त गुटखा भी मिल सकता है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार करीब 70 हजार का शराब और मोटरसाइकिल कुरूद पुलिस ने जप्त किया है, कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्रा रोड के पास एक दुकान के सेड के नीचे गुटखा के थैले में रखकर बिक्री की जा रही थी,जिसकी सूचना पुलिस को लगी और तत्काल खुलेआम शराब बिक्री करने वाले 2 अपचारिक बालक सहित 4 आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की गई,बताया जा रहा है दीपक ढीमर पिता संतोष ढीमर, लक्षमण ध्रुव पिता मनीराम ध्रुव और दो अपचारिक बालक के पास से कुल 189 पौवा, और वाहन को जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत करीब 70 हजार 500 बताई जा रही है।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।इधर कुरूद के शिक्षक कॉलोनी रोड में नशीली दवाई रखकर खुलेआम बिक्री कर रहे व्यक्ति को कुरूद पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को नशीली दवाई को अवैध रूप बिक्री करते पकड़ा गया, जिसके पास से SPAS-TRANCAN PLUS कैप्सूल 48 नग 6 पत्ता एवं SPSMO PROXYVON PLUS कैप्सूल 85 नग 02 पत्ता तथा ALPHA टैबलेट 78 नग 08 पत्ता में नशीली दवाई कुल जुमला वजन 90.205 ग्रामपाया गया, जिसके ऊपर अपराध दर्ज कर आरोपी
परमेश्वर ढीमर पिता गोपाल कार्रवाई की गई है।