Breaking

बीच खेत मे नग्न हालत में मिली सड़ीगली लाश.....लाश देख किसानों के उड़े होश....कंधे में उठाकर करीब 8 एकड़ खेत पारकर लाश को लाया गया...!

रिपोर्टर दादु सिन्हा-धमतरी जिले एक खेत मे नग्न हालात में अज्ञात शव मिला है,अज्ञात शव मुख्य मार्ग से लगभग 2 किलोमीटर दूर बीच खेत में मिला है,शव को ग्रामीणों ने बड़ी मसक्कत के बाद चैली बनाकर कंधे के सहारे से शव को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग के मुख्य मार्ग में लाया और पीएम के लिए भेजा गया है,जब गांव में ये बात पता चला कि हरिभरी खेत खलयान में अज्ञात शव है, तो गांव में हड़कंप मच गया।और शव को देख ग्रामीण हत्या होने की बात कह रहे है।
दरसअल जिले में बारिश का कहर जारी है,इस बीच खेती कार्य में तेजी आ गई है,लेकिन जब बुधवार को ग्राम मोहन्दी के मुख्य मार्ग से लगभग 2 किलोमीटर दूर किसान अपना किसानी कार्य करने गए तो,बीच खेत मे अज्ञात शव देखा गया, तत्काल किसानो ने गांव के व्यक्तियों को सूचना दी, तत्काल मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए लगी हुई थी,लेकिन अज्ञात शव की शिनाख्त नही हो पाई बताया जा रहा है कि बीच खेत में अज्ञात शव नग्न अवस्था मे पाया गया है,जब आस पास छानबीन किया तो कुछ कपड़े भी पाए गए है,लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि अज्ञात शव नग्न हालात में क्यों है,और गांव में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है।बताया जा रहा है,जब पुलिस अज्ञात शव तक पहुँची तो सोच में पड़ गई,और गांव के युवकों के साथ पुलिस ने चैली बनाकर रिमझिम बारिश के बीच लगभग 8 से 10 एकड़ खेत के मेड़ों को पार कर मुख्य मार्ग तक लाया गया,वहीं पुलिस पंचनामा कर अज्ञात शव को पीएम के लिए भेजा गया है,वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एसडीओपी रागनी तिवारी ने बताया कि अज्ञात शव को लगभग 5 से 6 दिन हो चुके है,शव में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नजर नही आ रही है,शव पानी में रहने के कारण काफी सड़ी गली हो गई है,सड़ी गली होने के कारण पहचान कर पाना मुश्किल है,फिलहाल सभी थानों में सूचना भेज चुके है ताकि दर्ज हुए गुमशुदगी से पहचान की सके।
Show comments
Hide comments
Cancel