रिपोर्टर दादु सिन्हा-धमतरी जिले में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक बार फिर सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, बताया जा रहा है धमतरी जिले के ग्राम खड़ादाह के पास सड़क हादसे में 6 लोग घायल हो गए,घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया,बताया जा रहा है कार क्रमांक सीजी 04 एल ई 4666 में लगभग आठ लोग सवार होकर नगरी से धमतरी की ओर आ रहे थे,तभी अचानक रोड किनारे कार अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में जा घुसी,कार एक से दो बार पलटी भी हुई और कार में बैठे लोग कार में ही दब गए,जिसे आसपास के लोगों ने कार को सीधा किया,और घायलों को बाहर निकाल कर तत्काल एंबुलेंस को फोन कर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां घायलों की इलाज जारी है, बताया जा रहा है सभी घायल मध्य प्रदेश बालाघाट के रहने वाले हैं, जो की कैटरिंग का काम करते हैं,कैटरिंग का काम करने के लिए नगरी आए हुए थे,वापस लौटते समय यह सड़क हादसा हुआ,और कार में सवार 6 लोग घायल हो गए।