रिपोर्टर दादु सिन्हा - धमतरी जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है हादसे में ऑटो पलट गया, ऑटो पलटने से पति-पत्नी सहित साली भी घायल हो गई, बताया जा रहा है की पूरा परिवार राजिम नयापारा से एक ऑटो में सवार होकर धमतरी आ रहे थे, तभी बाईपास के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई सभी परिवार ऑटो से धमतरी गंगरेल डैम घूमने आ रहे तभी खपरी बाईपास के आसपास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया, आटो में जिसमे 5 महिला पुरुष सहित 3 बच्चे भी आटो में मौजूद थे,जिसमे चार महिला चार और एक पुरुष जिसमे तीन बच्चे भी बैठे हुए थे। पलटने के बाद परिवार के सभी लोगों को हल्कि चोट आई वही पति पत्नी सहित साली गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें तत्काल रक्तदान एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल उपचार हेतु लाया गया।
जिला अस्पताल चिकित्सक तेजस शाह ने बताया सड़क हादसे के मामले में पांच लोग घायल हुए हैं,जिसमें से तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है,और दो लोगों को सामान्य छोटे आई है,जिनकी इलाज अभी भी जिला अस्पताल में इलाज जारी है। गंभीर घायलों का नाम केसर खान सकीना बानो और सानिया बानो बताया जा रही है।