Breaking

मॉकड्रिल में दो घंटे में पकड़ाए थे लुटेरे मगर 48 घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए दुकानों के चोर....एसपी बंगले और थाने से कुछ दूर पर स्थित....दुकानों में हुई चोरी से फैली सनसनी...!

गोल्डी खान/धमतरी मॉकड्रिल का प्रदर्शन कर पुलिस ने अपनी फुर्ती का परिचय देते हुए लुटेरों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया था मगर अब असल मामले की बात करे तो पुलिस की फुर्ती मॉकड्रिल में ही ठीक थी जो कि वास्तविकता में वैसी नजर नहीं आ रही है जिसका उदाहरण इन घटनाओं से पता चलता है जो कि गुरुवार को रूद्री क्षेत्र से सामने आई है जहां की  चार दुकानों में चोरी की घटना हुई है जिसमे रेस्टोरेंट डेली नीड्स चाय दुकान और इलेक्ट्रिकल दुकान शामिल है जहां से नगदी और अन्य सामग्री चोरी हुई है जो कि हजारों रुपए की बताई जा रही है इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि यह इलाका रूद्री थाने के बिल्कुल करीब है और यहां से एसपी बंगला भी ज्यादा दूर नहीं है विदित हो कि इस इलाके में दो दिन पहले भी दो दुकानों में चोरी हो चुकी है और पूर्व के दिनों में भी यहां की 10 दुकानों में भी चोरी की वारदात हुई थी हालांकि उस वक्त की चोरी में चोरी से जुड़े आरोपियों को बाद में पकड़ लिया गया था मगर इस मामले में फिलहाल चोर पुलिस जद से बाहर है ऐसे संवेदनशील इलाके में लगातार चोरी की घटना सामने आने से पुलिस कार्यशैली पर बड़ा सवाल भी उठ रहा है
Show comments
Hide comments
Cancel