धमतरी
धमतरी जिले में चाकू के बाद अब एयर पिस्टल से बदमाशों ने लूट पाट करना चालू कर दिया,धमतरी शहर के रत्नाबांधा स्थित बदमाशों ने घर मे घुस कर लूटपाट लिया है,जिसके आरोपियों को सायबर टीम पकड़ा लिया गया।बताया जा रहा है कि रत्नाबांधा स्थित यूनेश्वर सिन्हा द्वारा थाना में शिकायत किया गया है कि 23 नवम्बर की रात लगभग 10:45 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दरवाजा खटखटाया गया, दरवाजा खोलने पर तीनों प्रार्थी के घर अंदर घुस आये एवं एक व्यक्ति कट्टा जैसा हथियार हाथ में रखा था। जो तीनों ने इसका ए०टी०एम० पुछा ए०टी०एम० नहीं हैं, बताने पर धमकी देकर 8 हजार रूपये नगदी रकम को लुटकर ले गये, जिसकी रिपोर्ट यूनेश्वर ने करवाया था।
पुलिस तीनों आरोपियों की पतासाजी कर रही थी, ए पता तलाश दौरान स्कुटी में सवार तीन व्यक्ति संजय साहू उर्फ संजू, कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू, नितिन ध्रुव पकड़े गये। जो घटना करना स्वीकार किया तथा सुनीलम होटल में दो नग मोबाईल फोन की चोरी करना भी स्वीकार किया।आरोपी संजय साहू उर्फ संजु से लुट की रकम 1,200 रूपये, घटना में प्रयुक्त एयर पिस्टल, स्कुटी तथा चोरी के दो नग मोबाईल फोन, आरोपी कृष्णा नायक से लुट का 1,200 रूपये नगदी रकम तथा आरोपी नितिन ध्रुव से लूट का 1,200 रूपये नगदी रकम एवं एक नग बटंची चाकु जप्त किया गया,तथा प्रकरण में आरोपी नितिन ध्रुव से बटंची चाकू जप्त होने से धारा 25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया तथा कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष आरोपियों की शिनाख्त कार्यवाही कराया गया। एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरीक्षक राजेश मरई,उनि.लक्ष्मीकांत शुक्ला, सउनि. महेंद्र साहू,बिरेंद्र बैस,प्रआर. दीपक साहू, डिलेश्वर कुजुर,आर.महेंद्र कोसरिया,
सायबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे,प्रआर. लोकेश नेताम,आरक्षक कमल जोशी,कृष्णा पाटिल, युवराज ठाकुर,फ़नेश साहू ,विकाश द्विवेदी ,आनंद कटाकवार,योगेश नाग,दीपक साहू ,मनोज साहू , मुकेश मिश्रा, धीरज,योगेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा।