छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र महिला बटालियन 20वीं (भा./र.) वाहिनी छसबल, महासमुंद में आरक्षक के रूप में वर्ष 2018 में भर्ती हुई 23 महिला आरक्षकों की टोली ने राष्ट्रीय बैण्ड प्रतियोगिता में अपना तीसरा स्थान बनाकर गौरवान्वित किया।
बताया गया कि छ.ग. राज्य पुलिस महिला बैगपाईपर बैण्ड की टीम 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद जिनका प्रशिक्षण वर्ष-2022 में पंचकुला हरियाणा में सम्पन्न हुआ था। वर्ष-2023 में गुजरात में आयोजित 24वें ऑल इण्डिया बैण्ड प्रतियोगिता में दिनांक 04.12.2023 से 08.12.2023 तक हिस्सा लेकर चौथा रेंक हासिल किया था। वांछित सफलता न मिलने पर बैगपाईपर टीम द्वारा बैण्ड पर सतत् मेहनत व अभ्यास करते हुए वर्तमान में दिनांक 16.11.24 से 22.11.24 तक असम रायफल ट्रेनिंग सेंटर दीमापुर, नागालैण्ड में संचालित 25वाँ ऑल इण्डिया पुलिस बैण्ड कॉम्पटिशन-2024 में महिला बैण्ड की कुल 23 महिला कर्मचारी ने - हिस्सा लिया।
टीम का नेतृत्व म.आर. सोनबती ठाकुर के द्वारा किया गया व अन्य 22 महिला आरक्षकों क्रमशः आसमती मरकाम, रामबती हुर्रा, मनीता मरकाम, जयबती शोरी, ममता शोरी, फरिश्ता कुमेटी, सुशिन्ता मण्डावी, जमुना मरकाम, रामबती नेताम, धात्री ठाकुर, उमा भारती, चमेली भेड़िया, चंद्रप्रभा सेन, फगनी सलाम, बसंती दरों, रेणुका चौहान, गणेशा पद्माकर, फगनी जुर्री, सरस्वती नाग द्वारा प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुये ऑल इण्डिया स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर 20वीं वाहिनी छसबल छत्तीसगढ़ पुलिस को देश स्तर पर पहचान दिलाते हुये गौरवान्वित किया है।
20वीं वाहिनी छसबल के सेनानी श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे एवं सहा. सेनानी श्रीमति दिनेश्वरी नंद ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्त महिला बैगपाईपर बैण्ड टीम से मुलाकात कर उनको इस उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिये सराहना करते हुये उत्साहवर्धन किया।