Breaking

कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली अब तक की सबसे बड़ी जीत ही - प्रकाश बैस....पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कांग्रेस होगी बेदखल - कविंद्र जैन.....आमदी नगर मे भाजपा ने की धन्यवाद सभा...!

दादु सिन्हा। धमतरी लोकसभा चुनाव मे धमतरी जिले की तीनों विधानसभा में भाजपा को शानदार सफलता मिली। धमतरी जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने आमदी में आयोजित धन्यवाद सभा मे कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के बीच अपने उद्बोधन में कहा कि महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत जिले की धमतरी एवं कुरूद विधानसभा से भाजपा को लगभग 60000 से अधिक मतों की ऐतिहासिक बढ़त मिली। वहीं कांकेर लोकसभा की सिहावा विधानसभा में 5500 मतों की बढ़त मिली। चुनाव परिणाम आने के बाद लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एन डी ए की सरकार केंद्र में बनने जा रही है इसके साथ ही उड़ीसा और अरुणाचल प्रदेश मे भी भाजपा की सरकार पर जनता ने अपना विश्वास जताया है। छत्तीसगढ़ की 11 मे से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। धमतरी विधानसभा में किसी भी चुनाव मे मिली ये अब तक की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने इस शानदार जीत का श्रेय बूथ से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को देते हुए उनका आभार माना और आगे भी देश हित मे ऐसी ही प्रामाणिकता के साथ काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस शानदार प्रदर्शन के लिए देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। जिला उपाध्यक्ष एवं आमदी मंडल के प्रभारी कविंद्र जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र में तीसरी बार एन डी ए की सरकार बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता इसी तरह निष्ठा और लगन के साथ काम करे तो कांग्रेस पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक सभी जगह से बेदखल हो जायेगी। उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए जिले से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सभा को वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती खिलेश्वरी किरण , मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला सहित प्रमुख लोगों ने संबोधित किया। संचालन नगर पंचायत उपाध्यक्ष तेजराम साहू ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यक्रम मे विशेष रूप से जिला महामंत्री अविनाश दुबे, मंडल महामंत्री अमन राव, कोमल यादव, देवेश  अग्रवाल, अखिलेश सोनकर, गोपाल साहू, नगर भाजपा अध्यक्ष किशोर कुंभकार,  वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद साहू, असरू राम साहू, हेमनू राम कुंभकार, नीलकंठ महमल्ला, अनिल तिवारी, सीताराम ध्रुव, जागेश्वर साहू, जितेंद्र पटेल, तरुण साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी शामिल हुए।
Show comments
Hide comments
Cancel