धमतरी जिले के थाना खल्लारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुहकोट आमझर के जंगल में डीआरजी और नक्सली के बीच नक्सली मुठभेड़,मुड़भेड़ काफी देर तक चली, बताया जा रहा है मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल से एक अज्ञात माओवादी का शव, 01 नग एसएलआर हथियार सहित अत्यधिक मात्रा में नक्सल सामाग्री का डंप बरामद किया गया है,पुलिस अधीक्षक धमतरी स्वयं नक्सल अभियान में शामिल होकर,डीआरजी नगरी की टीम को कमांड कर रहे थे बताया जा रहा है, कि डीआरजी नगरी की टीम थाना खल्लारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुहकोट-आमझर के जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे, अभियान के दौरान सुरक्षा बलो द्वारा जंगल-झाड़ियों का सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे, वहीं दोपहर ग्राम मुहकोट-आमझर के जंगल के पास नक्सलियों द्वारा घात लगाकर बैठे हुए थे, जहां पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं डीआरजी. टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही किया गया, बताया जा रहा है,घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने के पश्चात एक अज्ञात माओवादी का शव,01 नग एसएलआर, नक्सल साहित्य, एवं नक्सलियों दैनिक उपयोगी कपड़े आदि बरामद किया गया,नक्सलियों के बरामद सामग्री को लेकर सभी सुरक्षा पार्टी टैक्टिकल मुव्हमेंट करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आ चुके है।